May 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

नागरिकों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं बंगाल सरकार, दोषियों को बचाने की हो रही कोशिश : अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली, 13 अगस्त। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “कोलकाता में जो हुआ, वह निंदा जनक घटना है। सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए, लेकिन सरकार संदेह में है और बंगाल ही नहीं पूरे देश में इस घटना को लेकर विरोध हो रहा है।” उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “पहले हम कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में जो कहते थे, वह सही है। बंगाल सरकार सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है। इसलिए वह सिर्फ अनदेखी कर रही है। यहां सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है, वे आरोपियों की मदद कर रहे हैं।” इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा था, “कोलकाता केस में कौन पास हो रहा है, कौन फेल हो रहा है। ये कहना जल्दबाजी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हम अपने डॉक्टरों को कितनी सुरक्षा दे पा रहे हैं। इससे बड़ा कोई और मुद्दा नहीं हो सकता।” बता दें कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। ये मामला सामने आने के बाद देशभर में डॉक्टर्स के अंदर गुस्सा है और उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस बीच कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला कलकत्ता हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता कौस्तव बागची ने कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पताल और रेस्ट रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ ही दो और पीआईएल भी कलकत्ता हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। सभी याचिकाओं में एक ही दलील है कि मामले की जांच कोलकाता पुलिस की एसआईटी के बजाय किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading