31.1 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मना रही भारतीय नौसेना, लक्षद्वीप में पानी के अंदर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली, 14 अगस्त। देशभर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारी की जा रही है। भारतीय नौसेना भी इसको खास अंदाज में मना रही है। कोस्ट गार्ड की तरफ से लक्षद्वीप में पानी के अंदर तिरंगा फहराया। भारतीय नौसेना अपने विभिन्न संभागों में इस तरह के आयोजन करा रही है। भारतीय तटरक्षक के लक्षद्वीप जिला मुख्यालय ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानी के अंदर तिरंगा फहराया गया। भारतीय कोस्ट गार्ड के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र भावना और एकता को प्रदर्शित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल कई आयोजन करा रही है। इसी के अंतर्गत गांधीनगर क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसके अलावा कोच्चि और बेपोर में भारतीय नौसेना के यूनिट ने अनाथालय का दौरा किया और मछुआरों के साथ विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। ध्वज वितरण और समुद्र में सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। कोच्चि के भारतीय नौसेना एयर एन्क्लेव की दीवारों पर तिरंगा रोशन किया गया। गौरतलब है कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सभी राज्यों में 15 अगस्त के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराना और लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading