21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं ममता बनर्जी, सीएम पद से दें इस्तीफा : भारती घोष

नई दिल्ली, 16 अगस्त भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया है कि आखिर वह किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं? उन्होंने ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए भारती घोष ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का काम विरोध प्रदर्शन करना नहीं है, जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्ष 2011 से अब तक बलात्कार की जितनी भी घटनाएं हुई है, ममता बनर्जी उसमें से एक में भी न्याय नहीं दिलवा पाई हैं। एक भी बलात्कार पीड़िता को न्याय नहीं दिलवा पाने वाली ममता बनर्जी आखिर आज किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं? क्या वह अपने ही खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही हैं? वह अपने प्रोटेस्ट के जरिए यह बताना चाहती हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से फेल हो गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ममता बनर्जी को यह ड्रामेबाजी करने की बजाय तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आईपीएस अधिकारी रह चुकी भारती घोष ने सीबीआई से कोलकाता के पुलिस कमिश्नर का मोबाइल जब्त करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सीबीआई को यह जांच करनी चाहिए कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने किस-किस से बात की, किससे क्या निर्देश लिया और आगे किसको क्या आदेश दिया? उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर पूछताछ करनी चाहिए। ऊपर से नीचे तक जांच होनी चाहिए। कोलकाता पुलिस ने सही तरीक़े से जांच नहीं की। ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment