25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, भूपेश बघेल बोले- करारा जवाब मिलेगा

दुर्ग, 18 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक की गिरफ्तारी उनके आवास से की गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बीते दिनों बलौदा बाजार में हिंसा हुई थी। इस हिंसा के बाद से भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की लगातार गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी। देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को उकसाने का काम किया। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव से दो बार पूछताछ भी की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शनिवार को विधायक देवेंद्र यादव को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 10 जून को आगजनी की घटना हुई थी। पुलिस को जांच के दौरान कुछ सबूत मिले थे। उसी आधार पर देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है। विधायक देवेंद्र यादव के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मेरे मुवक्किल को गिरफ्तारी से पहले एफआईआर की कॉपी भी मुहैया नहीं कराई गई। राजनीतिक आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को सात दिन की रिमांड पर भेजा है। हमने पुलिस द्वारा चार्जशीट जल्द दाखिल करने की कोर्ट से अपील की है।” इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुखयमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा, “अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ्तार करके अपने 8 महीने के कलंकित कार्यकाल को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं। पूरा प्रदेश, हम सब देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के साथ खड़े हैं। करारा जवाब मिलेगा… मुख्यमंत्री जी, छत्तीसगढ़, नागपुर और गुजरात से नहीं, यहीं से चलेगा

अन्य ख़बरें

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

Newsdesk

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

Newsdesk

Leave a Comment