September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

इंदौर में नायब तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग करने वालों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

इंदौर 18 अगस्त। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में प्रशासनिक अमले पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया है। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार और पटवारी पर कब्जाधारियों ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में दोनों कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। इस घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया और रविवार को आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया। साथ ही प्रशासन ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। उसके बाद से प्रशासन लगातार इस घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई कर रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी अमले पर हुई फायरिंग के बाद विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई करके अपराधियों को संदेश दिया गया है। इससे पहले राज्य में समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय लोगों के खिलाफ प्रशासनिक तौर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अनैतिक कार्यों में लगे या दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के अतिक्रमणों पर भी बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई की जा चुकी है। यही नहीं कई आरोपियों के तो सार्वजनिक तौर पर जुलूस तक निकाले गए थे

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading