21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुल्तानपुर में एई संतोष कुमार की हत्या केस में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी को एनकाउंटर के बाद दबोचा

सुल्तानपुर, 18 अगस्त। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एई) संतोष कुमार की हत्या मामले में रविवार तड़के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल दोनों आरोपी अमित और प्रदीप बिहार भागने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की, रात दो बजे दोनों अभियुक्त आते दिखे और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस की गोली से अमित और प्रदीप घायल हो गए। घायल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बीते दिनों जल निगम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की हत्या अमित और प्रदीप ने की थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थी। शनिवार रात कोतवाली नगर प्रभारी को सूचना मिली कि दोनों आरोपी दूबेपुर मोड़ से बनारस रोड होते हुए बिहार भागने की फिराक में है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। पुलिस ने आगे कहा कि दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा के उद्देश्य से फायरिंग की। फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अमित कुमार बिहार के मधुबनी और प्रदीप सासाराम का रहने वाला है। बता दें कि दोनों आरोपियों ने सुल्तानपुर जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार की उन्हीं के घर में घुसकर कर दी थी। दोनों आरोपियों ने संतोष कुमार को तब तक पीटा, जब तक उनकी जान नहीं चली गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading