July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

परिजन बच्चे से मिल सकते हैं, किसी अफवाह पर ध्यान नहीं दें : उदयपुर एसपी

उदयपुर, 18 अगस्त। उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि सरकारी स्कूल के बाहर हुई चाकूबाजी में घायल हुए बच्चे का इलाज अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। बच्चे के परिजन किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। दरअसल, सरकारी स्कूल के बाहर दो बच्चों के बीच हुई झड़प के बाद घायल बच्चे के पीड़ितों के रिश्तेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू कर दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाते रहे कि बच्चे का इलाज चल रहा है, साथ ही विरोध प्रदर्शन खत्म करने की अपील भी की। उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने कहा जो बच्चा अस्पताल में इलाजरत है उनके परिजनों और कुछ लोगों के बीच में यह अस्पष्टीकरण था कि उन्हें बच्चे की परिस्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल रही थी। उन्हें आश्वस्त किया गया है और अवगत कराया गया है कि बच्चा की हालत स्थिर है और इलाज चल रहा है। उन्हें अस्पताल प्रशासन के ज़रूरी नंबर भी दिए गए, जिससे वह जानकारी ले सकें। उनसे कहा गया है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें। परिजन चाहे तो बच्चे से रोज मुलाकात भी कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मेडिकल प्रशासन और हमसे बात कर सकते हैं। बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। शहर के सूरजपोल थाना स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर शुक्रवार सुबह छात्रों में आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई। घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए उदयपुर के एमबी अस्पताल लाया गया, जहां उसका ऑपरेशन करके आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। हमलावर छात्र मौके से फरार हो गया।

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading