25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली के अशोक विहार में बच्चे का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली, 19 अगस्त। दिल्ली के अशोक विहार इलाके में स्थित नाले में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रिंस हर रोज की तरह रविवार को भी घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इस बीच किसी ने जानकारी दी कि प्रिंस को नाले के आसपास देखा गया। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहां प्रिंस का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। बच्चे का शव मिलने से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। डीसीपी नॉर्थ वेस्ट जितेंद्र मीणा ने बताया कि रविवार दोपहर हमें जानकारी मिली कि एक बच्चा प्रिंस लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान बच्चे के घर के पास ही एक नाले में उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को बच्चे का शव सौंप दिया गया। इस मामले में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। स्थानीय निगम पार्षद योगेश वर्मा बताते हैं कि यह नाला डीएसआईआईडीसी के अधीन है। इसके रखरखाव और सफाई की जिम्मेदारी एमसीडी के पास है। यह नाला छह फीट चौड़ा और आठ फीट गहरा है। इस नाले के पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं है। सुरक्षा दीवार बनाने और नाले को कवर करने के लिए कई बार डीएसआईआईडीसी से मांग की गई थी। लेकिन, विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर नाला ढका होता या नाले के साथ सुरक्षा दीवार होती तो बच्चे की जान नहीं जाती। विभाग को नाले के पास सुरक्षा दीवार बनाने की जरूरत है। पूर्व में भी नाले में गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। विभाग को तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading