23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के विदिशा में तीन बच्चों की डूबने से मौत

विदिशा, 20 अगस्त। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में क्योटन नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है। यह बच्चे एक ही परिवार के बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उदयपुर क्षेत्र के 8 से 15 साल उम्र के तीन बच्चे ऋषि रघुवंशी, उत्तम रघुवंशी और कृष्णा रघुवंशी मंगलवार दोपहर क्योटन नदी में नहाने गए थे। तीनों नहा रहे थे, उसी दौरान पानी का बहाव बढ़ा और तीनों पानी की गहराई में चले गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। तलाशी अभियान चला और शाम को तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए। इस हादसे का शिकार बने तीन बच्चों में से कृष्णा और उत्तम अपने घर में इकलौते बेटे थे। इस हादसे के बाद से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर बच्चे नहा रहे थे, वहां पर गहराई लगभग 10 फीट है। नदी का बहाव बढ़ने पर बच्चे पानी के साथ काफी दूर तक बहते चले गए और वापस नहीं लौट पाए। गांव के लोगों ने पहले अपने स्तर पर बच्चों की खोज की और इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और राहत बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, बच्चों की तलाशी का अभियान चला। आखिरकार जब बच्चे मिले तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राज्य में इस तरह के हादसे पहले भी कई स्थानों पर हो चुके हैं।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading