31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

एआर रहमान ने जारी किया फिल्म ‘ले मस्क’ का साउंडट्रैक, कहा- म्यूजिक है इसकी धड़कन

मुंबई, 21 अगस्त । ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म ‘ले मस्क’ का साउंडट्रैक रिलीज कर दिया है। इस साउंडट्रैक में 12 गाने हैं और फिल्म में जैज और आर्केस्ट्रा का मिश्रण सुनने को मिलेगा। ‘ले मस्क’ एक वर्चुअल रियलिटी थ्रिलर फिल्म है, जो एआर रहमान द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित है। इसमें नोरा आर्नेज़ेडर, गाइ बर्नेट, मुनिरीह ग्रेस और मरियम जोहराब्यान दिखाई देंगे। यह एक नई तरह की फिल्म है, जो दर्शकों को अपनी कहानी, म्यूजिक के साथ बांधे रखती है। एआर रहमान ने साउंडट्रैक के बारे में बात करते हुए कहा, “फिल्म ‘ले मस्क’ की धड़कन इसका म्यूजिक है। यह फिल्म की कहानी को अपने साथ लेकर चलता है। साथ ही दर्शकों को एक भावनात्मक अनुभव कराता है। यह फिल्म बहुत मेहनत और प्यार का परिणाम है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं आखिरकार इस साउंडट्रैक को दुनिया के साथ साझा करने और हमारे द्वारा बनाई गई दुनिया की एक झलक पेश करने के लिए काफी रोमांचित हूं।” ज्ञात हो कि, इस फिल्म को लॉस एंजिल्स और टोरंटो में दिखाया जा चुका है। फिल्म का साउंडट्रैक बिलीव म्यूजिक के लेबल के तहत जारी किया गया है। हाल ही में आई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के गानों और संगीत को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। उन्होंने इम्तियाज अली, इरशाद कामिल और मोहित चौहान के साथ काम किया है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading