30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और अपराध के लिए कौन है जिम्मेदार : तेजस्वी यादव

पटना, 24 अगस्त। बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य मे बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है?” तेजस्वी यादव ने शनिवार को महंगाई, बेरोजगारी और अपराध को लेकर ‘डबल इंजन’ की सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- “महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर हैं। देश में सबसे अधिक गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बिहार में है।” उन्होंने आगे कहा, “नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक में सबसे नीचे बिहार है तथा आमदनी गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है। शून्य भूखमरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लैंगिक समानता में भी सबसे पीछे बिहार है।” उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। 15 वर्षों से अधिक बिहार में एनडीए की सरकार है और 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन की सरकार है। हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए। तेजस्वी यादव ने आगे सवालिया लहजे में कहा कि लगभग दो दशक बाद भी आखिर कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा दूसरों के ऊपर दोष मढ़ अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे। आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है? उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे?

अन्य ख़बरें

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading