25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पटियाला में विदेशी लड़की गिरफ्तार, कर रही थी ड्रग्स की तस्करी

पटियाला, 24 अगस्त। पंजाब के पटियाला में एक नाइजीरियाई लड़की ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। पुलिस ने लड़की को पटियाला जिले के राजपुरा से गिरफ्तार किया है। विदेशी लड़की जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। और वह वहां ड्रग्स ले जाकर बेचती थी। डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर इंस्पेक्टर किरपाल सिंह एसएचओ के नेतृत्व में थाना सदर राजपुरा की पुलिस ने बदमाशों और गुंडों को पकड़ने के लिए मुख्य जीटी रोड (राजपुरा से सरहिंद रोड) के सामने एजीएम रिसोर्ट बसंतपुरा में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध नाइजीरियाई लड़की बस या किसी अन्य वाहन के जरिए पंजाब में दाखिल होने की फिराक में खड़ी थी, तभी वह नाकाबंदी पर खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गई और एक वाहन से उतरकर वापस भागने लगी। पुलिस पार्टी ने उसे बहुत मुस्तैदी से काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी ने नाइजीरियन लड़की का नाम पूछा तो उसने घबराते हुए बताया कि वह जालंधर यूनिवर्सिटी में पढ़ती है और उसका नाम बर्निस चालेमा है। वह फिलहाल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, पटियाला में रहती है और नशीला पदार्थ बेचती है। कांस्टेबल परमजीत कौर ने जब गिरफ्तार छात्रा की जांच की तो उसके बैग में कोड्रिल-टी नशीली दवाओं की 45 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में छात्रा ने यह भी बताया कि उसका भाई यूनिवर्सिटी में पढ़ता था और वहीं नशा बेचता था, जो अब कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि छात्रा को गुरुवार को सदर राजपुरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

अन्य ख़बरें

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

Newsdesk

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

Newsdesk

Leave a Comment