26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मथुरा में कूटू के आटे से बने पकोड़े खाने वाले 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मथुरा, 27 अगस्त। मथुरा में कृष्ण जनमाष्टमी पर उपवास के दौरान कूटू के आटे से बने पकोड़े खाने वाले 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला मथुरा के फरह इलाके का है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कूटू के आटे के पकोड़े बनाए गए थे। पकोड़े खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बीमार लोगों को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मरीजों में कुछ की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद छह लोगों को आगरा के एसएन अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा 15 लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल और 11 लोगों को वृंदावन के एक अस्पताल रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स जसवंत यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण महिलाएं, बच्चे समेत करीब 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। इन लोगों ने कूटू के आटे के पकोड़े खाए थे, जिसके कारण इनकी तबीयत बिगड़ी। बता दें कि जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी है। उनमें गांव परखम, बरोदा, मिर्जापुर, मखदूम खैरट के लोग शामिल हैं। फिलहाल सभी लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन, इस घटना के कारण फूड विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading