28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनसुनवाई में पहुंचे 37 प्रकरण, सभी का हुआ समाधान


जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों को बड़ी राहत मिली। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा एवं प्रभारी जनसुनवाई वेद प्रकाश चैधरी ने नागरिकों की समस्याओं को सुना, और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनका तुरंत समाधान भी कराया। अधिकारियों के इस त्वरित कार्यवाही से काम कराने आए नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। प्राप्त शिकायतों में जल विभाग व भवन शाखा की 6-6, स्वास्थ्य विभाग व कॉलोनी सेल की 5-5 और अतिक्रमण शाखा की 4 शिकायतें शामिल रहीं। इसके अलावा उद्यान विभाग की 2, संभाग क्रमांक 2 की 2 तथा राजस्व, सामान्य, स्थापना, प्रकाश विभाग, संभाग 9 व 15 से संबंधित 1-1 शिकायत दर्ज की गई। शेष सभी प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण के लिए संबंधित विभागीय प्रभारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading