31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

गाजियाबाद में अपर जिला जज को मिली धमकी, सीबीआई इंस्पेक्टर बता कर किया गया कॉल, एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद, 28 अगस्त। गाजियाबाद में अपर जिला जज को फोन पर धमकी मिली है और धमकी देने वाले ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया है। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर जिला जज को जिस वक्त ये धमकी मिली उस वक्त वह कोर्ट रूम में ही मौजूद थे। कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान अपर जिला जज को एक व्हाट्सएप कॉल आया। जिसको उठाने पर उन्हें सामने वाले ने धमकी देते हुए खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया। इसके बाद थाना कवि नगर में अपर जिला जज अनिल कुमार ने एक मुकदमा दर्ज कराया है। जज के मुताबिक, 23 अगस्त को जब वे कोर्ट में सुनवाई कर रहे थे तब उन्हें एक अननोन नंबर से कॉल आया। कॉलर ने अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया। हालांकि यह कॉल व्हाट्सएप कॉल थी। कॉलर का नाम हाड़ी राजपूत अंकित है। अपर जिला जज ने जब नंबर को ट्रूकॉलर पर चेक किया तो यही नाम आया। अपर जिला जज ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा 27 अगस्त को दर्ज कराया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 351 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उस कॉलर को ट्रेस भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि कई बार साइबर अपराधी खुद को पुलिस या अन्य विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करते हैं और वह अपने प्रभाव में सामने वाले को लेकर उनके खिलाफ आई कंप्लेंट की बात कर उनसे ठगी करते हैं। अलग-अलग तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। पुलिस ऐसे मामलों में नंबर को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास करती है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading