September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

गाजा: इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत

गाजा, 2 सितंबर। इजरायली सेना ने रविवार को गाजा पट्टी के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में 10 लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने इजरायली हमलों की पुष्टि की है। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गाजा शहर के सफद स्कूल पर हवाई हमला किया गया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस स्कूल को विस्थापितों के शेल्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। इजरायली हमले में छह फिलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि इजरायल की चेतावनी के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया था। इस बीच, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया कि स्कूल में हमास का कमांड और नियंत्रण केंद्र था। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, एक अन्य हमले में मध्य गाजा के एक शहर डेयर अल-बलाह को ड्रोन से निशाना बनाया गया। एक नागरिक वाहन पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, आईडीएफ ने इस हमले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने हमला किया था। हमास ने दक्षिणी इजरायली को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों में मारे गए मृतकों की संख्या बढ़कर 40,738 हो गई है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading