22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हावड़ा के अस्पताल में नाबालिग मरीज से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 2 सितंबर। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक तकनीशियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात की है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए लाया गया था। जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। लेबोरेटरी से बाहर आने के बाद, उसने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती बताई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया। मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अस्पताल अधिकारियों ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस अपनी जांच कर रही है, वहीं अस्पताल की आंतरिक शिकायत समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जांच करने के अलावा, आंतरिक समिति अस्पताल प्रणाली के भीतर सुरक्षा व्यवस्था में मौजूदा खामियों की भी जांच कर रही है, जिसके चलते छेड़छाड़ की घटना हुई। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजी. अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले महीने अस्पताल परिसर में ही एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस त्रासदी के निशान अभी भी ताजा हैं, लेकिन हावड़ा जनरल अस्पताल में हुई घटना ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading