21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हर हाल में भेड़िये को पकड़ा जाए, आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बहराइच, 2 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के बहराइच में इन दिनों आदमखोर भेड़िये ने आतंक मचा रखा है। भेड़िये के आतंक से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिशा-निर्देश जारी किया है। योगी ने कहा है कि, हर हाल में भेड़िये को पकड़ा जाए। आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें। लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं। जनप्रतिनिधियों का भी इसमें सहयोग लिया जाए। वन मंत्री को निर्देशित किया गया है कि वरिष्ठ अधिकारी जनपदों में कैंप करें। वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों को बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में लगाएं। वहां समस्त विभागों की ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां लाइट की व्यवस्था करें। बता दें कि बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महसी इलाके में भेड़िये ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की मां की आंख खुली तो उसने देखा की बच्ची चारपाई पर नहीं थी। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी बच्ची को खोजने के लिए बाहर निकले तो खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में बच्ची सो रही थी, उस कमरे में दरवाजा नहीं था। ड्रोन के माध्यम से पता चला कि बच्ची का शव एक खेत में पड़ा है। वहां भेड़िया मौजूद नहीं था। डीएम मोनिका रानी ने बताया है कि “इस अभियान में दिक्कत ये है कि भेड़िया लगातार नए गांवों को निशाना बना रहा है। जिन गांवों में घटनाएं हुईं या लोग घायल हुए, वहां हमने भेड़िये के खिलाफ काफी संख्या में फोर्स तैनात की है। बस चुनौती ये है कि भेड़िया लगातार नए गांवों को निशाना बना रहा है, बार बार ठिकाना बदल रहा है, जिससे उसे काबू पाने में थोड़ी समस्या आ रही है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading