July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर के बजाय बनारस पहुंची गणेश प्रतिमा: रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर

जबलपुर में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले की पाटन तहसील के चौपाटी वार्ड की अजंता गणेश समिति हर साल मुंबई से भगवान गणेश की प्रतिमा लाकर विराजमान करती है। इस साल भी 31 अगस्त को महानगरी एक्सप्रेस के माध्यम से गणेश प्रतिमा जबलपुर के लिए बुक की गई थी।

लेकिन 1 सितंबर को जब समिति के सदस्य प्रतिमा लेने जबलपुर पार्सल कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि प्रतिमा जबलपुर के बजाय बनारस पहुंच गई है। रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण प्रतिमा को ट्रेन से उतारा ही नहीं गया था, जिसके चलते यह घटना हुई।

इससे नाराज समिति के सदस्यों ने रेलवे पार्सल कार्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूसरी ट्रेन से प्रतिमा को वापस लाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

इस घटना ने गणेश उत्सव की तैयारियों में जुटे समिति के सदस्यों को निराश कर दिया है, और रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading