November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जींद में भीषण हादसा, निजी वाहन और ट्रक की भिड़ंत, 7 श्रद्धालुओं की मौत

जींद, 3 सितंबर। हरियाणा के जींद में मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। यहां टाटा मैजिक की तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये हादसा हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के लोग राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा के लिए जा रहे थे। वह सभी लोग टाटा मैजिक में सवार थे। मंगलवार देर रात एक बजे के आसपास जैसे ही उनकी गाड़ी हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे से आगे की ओर बढ़ी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके अलावा आठ लोग घायल हो गए हैं। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए जींद के नरवाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। नरवाना अस्पताल में तैनात डॉ. अजय ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर टाटा मैजिक और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। सभी घायलों को मंगलवार देर रात अस्पताल में लाया गया। सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है और सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कुरुक्षेत्र और करनाल के लोग शामिल थे।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment