21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘120 बहादुर’ की शूटिंग कर रहे हैं फरहान अख्तर

मुंबई, 4 सितंबर। बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘120 बहादुर’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं। वह लद्दाख में फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्‍म में वह परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह और 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के सैनिकों की कहानी बताती है। इस फिल्‍म को 1962 के भारत-चीन युद्ध पर सेट किया गया है, जो ‘रेजांग ला’ की लड़ाई से प्रेरित है, जहां हमारे सैनिकों ने अद्वितीय साहस, वीरता और बलिदान का प्रदर्शन किया था। निर्माताओं ने अभी फिल्‍म के दो मोशन पोस्टर शेयर किए हैं, जिसमें फरहान अख्तर को मेजर शैतान सिंह के रूप में दिखाया गया है। फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्‍म ‘120 बहादुर’ का पोस्‍टर जारी करते हुए लिखा, ”उन्होंने जो हासिल किया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मेजर शैतान सिंह पीवीसी और चार्ली कंपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी आपके सामने लाना एक परम सौभाग्य की बात है। 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई रेजांग ला की लड़ाई हमारे सैनिकों के उल्लेखनीय साहस और वीरता की कहानी है।” उन्‍होंने कहा, ”हम वीरता की इस अविश्वसनीय कहानी को पर्दे पर लाने में भारतीय सेना के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं। हम आज इस फिल्म को पूरी विनम्रता और उन लोगों के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ बनाने जा रहे हैं, जिनका हम प्रतिनिधित्व करते हैं।” इस फिल्‍म का निर्देशन रजनीश ‘राज़ी’ घई कर रहे हैं। जो दर्शकों के सामने एक शानदार कहानी पेश करेंगे। इस फिल्‍म का उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि भारत के सशस्त्र बलों की वीरता का सम्‍मान भी करना है। इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो द्वारा किया गया है। इस बीच फरहान अपनी आगामी फिल्म ‘डॉन 3’ के साथ निर्देशन में वापसी करने के लिए भी तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading