November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

असम : 2,200 करोड़ के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में 68 गिरफ्तार

68 people arrested in 2,200 crore online trading scam

गुवाहाटी, 5 सितंबर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को बताया कि 2,200 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के सिलसिले में कम से कम 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा, “पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में शामिल 68 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जांच जारी है और आगे की जानकारी बहुत जल्द सामने आएगी। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे धोखेबाजों के जाल में न फंसें। कोई भी व्यक्ति ट्रेडिंग के जरिए किसी को 25 या 30 प्रतिशत का लाभ नहीं दे सकता है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि आम जनता ने टीवी में देखा होगा कि धोखेबाज लोग, जनता के पैसे से आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। मैं हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न करें।” अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि असम पुलिस ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें दलाल, लोगों के पैसे दोगुना करने का वादा करके ऑनलाइन शेयर बाजार में फर्जी निवेश करते थे। पुलिस ने इस मामले में गुवाहाटी निवासी स्वप्निल दास और डिब्रूगढ़ निवासी विशाल फुकन समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें अभी कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी फुकन ने अपनी आलीशान लाइफस्टाइल का इस्तेमाल लोगों को लुभाने के लिए किया और अपने निवेशकों को 60 दिन के भीतर उनके पैसे पर 30 प्रतिशत रिटर्न देने का भरोसा दिया था। असमिया सिनेमा में निवेश करने के अलावा, उसने चार फर्जी व्यवसाय स्थापित किए और कई घर खरीदे। पुलिस ने डिब्रूगढ़ में उसके आवास पर छापा मारकर करोड़ों रुपये के घोटालों से जुड़ी फाइलें जब्त की हैं। पुलिस अब असमिया कोरियोग्राफर और अभिनेत्री सुमी बोरा की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर फुकन के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। राजस्थान के उदयपुर में सुमी बोरा की शादी में कथित तौर पर फुकन ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। सुमी का पति भी पुलिस की जांच के घेरे में है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस ने बुधवार को फुकन और दास को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया और उसकी सात दिन की हिरासत की मांग की।

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment