31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

ओला ड्राइवर ने राइड कैंसिल करने पर युवती को मारा थप्पड़

बेंगलुरू, 6 सितंबर। बेंगलुरू में गुरुवार को एक घटना सामने आई। इसमें ओला से जुड़े एक ऑटो चालक ने सवारी रद्द करने पर एक युवती के साथ दुर्व्यवहार किया और थप्पड़ मारा। युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है। विजयनगर उप-मंडल के सहायक पुलिस आयुक्त चंदन कुमार ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती नीति ने बताया कि राइड कैंसिलेशन के बाद ओला ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की। मंगलवार को पीड़िता और उसकी सहेली ने पीक ऑवर्स के कारण ओला पर दो ऑटो बुक किए। पीड़िता ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि उसकी सहेली की गाड़ी पहले आ गई और वह उसी गाड़ी में सवार हो गई। दूसरे ऑटो ड्राइवर ने उनका पीछा किया और जिस गाड़ी में वह यात्रा कर रही थी, उसे रोकने के बाद वह गुस्से में चिल्लाने लगा और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने बताया, “ऑटो ड्राइवर ने हमारे साथ मारपीट और अभद्रता की। मैंने रिकॉर्डिंग शुरू की, तो वह और भी क्रोधित हो गया। जब मैंने उसे मामले की श‍िकायत करने की बात कही, तो उसने इसकी कोई परवाह नहीं की।” पीड़िता ने ओला ऑटो चालक द्वारा उसे भद्दी गालियां देते हुए वीडियो भी साझा किए। इसमें दावा किया गया कि मौके पर पहुंचने के बाद उसे पांच मिनट तक इंतजार कराया गया और पूछा गया कि क्या उसके पिता तेल का भुगतान करेंगे। पीड़िता ने आरोपी ड्राइवर से कहा कि वह चिल्लाए नहीं और उसे गाली न दे, जिस पर चालक ने उससे पूछा कि उसे और क्या करना चाहिए। जब युवती ने उससे कहा कि वह पुलिस से संपर्क करेगी, तो ऑटो चालक ने उसे तुरंत पुलिस के पास जाने की चुनौती दी। वीडियो में ऑटो चालक उसका फोन छीनता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसे थप्पड़ मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading