September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गाजियाबाद में एक स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्राएं लापता, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद में एक स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्राएं लापता, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद, 10 सितंबर। नोएडा में लापता हुए दो छात्रों के वापस आने के बाद, अब गाजियाबाद के एक स्कूल के हॉस्टल से तीन छात्राओं के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के ब्लॉक रजापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार रात तीन छात्राएं लापता हो गईं। इसमें एक छात्रा सातवीं और दो छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थीं। सोमवार रात तीनों हॉस्टल में मौजूद थीं और अपने-अपने कमरों में सोई थीं। मंगलवार सुबह तीनों छात्राएं लापता पाई गईं। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने जब हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो तीनों छात्राएं एक साथ बैग लेकर जाती हुई दिखाई दी। सिहानी गेट थाने के एसएचओ के मुताबिक, छात्राओं के नाम-पते दर्ज कर लिए गए हैं। उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। हॉस्टल के बाहर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। इस घटनाक्रम से स्कूल के हॉस्टल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। रात के वक्त हॉस्टल और स्कूल के सभी गेट बंद रहते हैं। इसके बावजूद तीनों छात्राएं कैसे बाहर निकल गईं? इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। छात्राएं हॉस्टल से क्यों गईं, अभी ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस कस्तूरबा स्कूल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि 5 सितंबर को नोएडा के एक स्कूल से दो छात्र लापता हो गए थे। उन्हें भी सीसीटीवी कैमरे में स्कूल से बाहर जाते हुए देखा गया था। दोनों छात्र आठवीं कक्षा के छात्र थे। पुलिस ने उन्हें 48 घंटे बाद ढूंढ निकाला था और इसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया था।

अन्य ख़बरें

संजय गांधी ताप विद्युत गृह से फ्लाई ऐश की 250वीं रेल रेक रवाना

Newsdesk

विद्युत समस्या समाधान शिविर में सुनी गईं नागरिकों की शिकायतें

Newsdesk

डुमना नेचर पार्क में नहीं बहेगा गंदा पानी, IIITDM पर लगाया 1 लाख रुपए का अर्थदंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading