उमरिया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिला प्रबंधक 108 सत्येंद्र कुमार वर्मा ने एंबुलेंस स्टाफ के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर जयंती मनाई। इस दौरान एंबुलेंस वाहनों एवं उपकरणों की पूजा कर उनके सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की कामना की गई।
जिला प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा में वाहनों एवं तकनीकी उपकरणों का महत्वपूर्ण योगदान है। इनकी बेहतर देखभाल और सुरक्षित संचालन से जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर अबिद शेख, देवनारायण सेन, शेख सरफराज, प्रकाश सिंह, रामनरेश सिंह, जितेंद्र कुमार, हकीम खान, उबैस, अफसर राजा, हिफाजत खान, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य एंबुलेंस कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने सेवा भावना, टीमवर्क और एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।


