21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया : सिडनी में एक घर में मृत मिले दो बच्चे, महिला अस्पताल में भर्ती

सिडनी, 10 सितंबर । सिडनी के पश्चिम में एक घर में मंगलवार को दो बच्चों के शव पाए गए। वहीं, एक महिला को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की पुलिस ने कहा कि अधिकारियों को एक महिला और दो बच्चों से जुड़ी सूचना मिली थी। पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:40 बजे फाल्कन ब्रिज के एक घर में बुलाया गया था। यह ब्लू माउंटेंस क्षेत्र में सिडनी के केंद्रीय व्यापारिक जिले से लगभग 77 किलोमीटर पश्चिम में है। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने घर में प्रवेश किया। इस दौरान दो बच्चों के शव मिले। एक की उम्र 9 और दूसरे की उम्र 11 साल बताई गई। वहीं, एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। एनएसडब्ल्यू पुलिस ने बयान में कहा कि क्षेत्र के अधिकारी और राज्य अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही है। बयान में कहा गया कि लोगों के लिए किसी तरह का खतरा नहीं है। पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। आखिर यह घटना क्यों हुई और बच्चों की मौत के क्या कारण हैं, इसकी जांच भी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading