31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कानपुर में हाईवे पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर, 11 सितंबर। यूपी के कानपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है। कानपुर में एनएच-2 हाईवे पर एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। यह मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के गुजैनी नेशनल हाईवे का है। कानपुर साउथ के डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना गुजैनी के पास हाईवे के किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की फोटोग्राफी की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला हादसा है या हत्या, दोनों एंगल से सुलझाने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी ने आगे कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। बाकी सबूत जुटाने के लिए आसपास के थानों के पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है। घटनास्थल से फोरेंसिक यूनिट ने कुछ चीजें बरामद की हैं। यह मामला क्या है? पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। जांच के बाद जो भी बात सामने आएगी, उसके अनुसार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। सोमवार को लापता युवक का शव तालाब में तैरता मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के सामने युवक की हत्या का शक जताया था।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading