21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में युद्ध अपराधों का मामला, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वापस लिए सैन्य अधिकारियों से पदक

कैनबरा, 12 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने कथित युद्ध अपराधों के चलते अफगानिस्तान में तैनात रहे सैन्य कमांडरों से विशिष्ट सेवा पदक वापस ले लिए हैं। मार्लेस ने अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई लोगों द्वारा किए गए कथित युद्ध अपराधों पर सरकार की कार्रवाई से संसद को अवगत कराते हुए यह घोषणा की। सरकार ने गोपनीयता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए यह नहीं बताया कि कितने अधिकारियों के पदक वापस लिए गए हैं, लेकिन कहा कि यह संख्या इकाई में है। साल 2020 में प्रकाशित एक ऐतिहासिक रिपोर्ट के मुताबिक, 2005 से 2016 के बीच अफगानिस्तान में 39 नागरिकों या कैदियों की कथित गैरकानूनी हत्या में ऑस्ट्रेलियाई विशेष बल के 25 वर्तमान या पूर्व कर्मी शामिल थे। मार्लेस ने कहा कि सरकार ने रिपोर्ट की 143 सिफारिशों में से 139 पर कार्रवाई की है जबकि शेष चार सिफारिशें वर्तमान या पूर्व ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल कर्मियों की जांच और संभावित अभियोजन से संबंधित हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, “ब्रेरेटन रिपोर्ट, उसकी सिफारिशें और उन सिफारिशों को लागू करने में सरकार की कार्रवाई ऑस्ट्रेलियाई लोगों और दुनिया के लिए एक उदाहरण है कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो खुद को जवाबदेह मानता है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading