31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 50 हजार का इनामी

गाजियाबाद, 12 सितंबर। गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस ने 50 हजार के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और इसके दोस्तों ने दो लोगों (पिता-पुत्र) की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी की पहचान, आकाश उर्फ महादेव के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे 11 सितंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि 26 जुलाई को पीड़ित सौरभ ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि उसके पिता रामकुमार उर्फ बबलू और उस पर अमित ने अपने साथियों के साथ उस वक्त हमला किया, जब वे दोनों घर जाने के लिए सीकरी फाटक के पास पहुंचे थे। आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग से उसके पिता की मौत हो गई। सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया। इस मामले में पुलिस की एसओजी टीम ग्रामीण जोन व थाना मोदीनगर पुलिस ने 26 जुलाई को संयुक्त कार्रवाई कर घटना में शामिल आरोपियों में राहुल, अमित, आशू को पिस्टल, तमंचा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में छह अगस्त को आरोपी राजेंद्र और 10 अगस्त को वीर सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, 16 अगस्त को आरोपी अंकित कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में पुलिस ने अब इनामी आरोपी आकाश को गिरफ्तार क‍िया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी राहुल से दोस्ती थी। गत वर्ष उसके परिवार को बब्लू उर्फ रामकुमार के साथ विवाद हो गया था। इसे लेकर वह बदला लेना चाहता था। 25 जुलाई को आकाश, राहुल, अमित, राजेंद्र, आशू, अंकित व वीर सिंह ने बब्लू उर्फ रामकुमार व उनके बेटे सौरभ को जान से मारने की साजिश रची थी। जैसे ही बब्लू उर्फ रामकुमार व उनका बेटा सौरभ फाटक के पास पहुंचे, तो अमित ने पिस्टल से व आशू ने तमंचे से उन पर फायरिंग की। इसमें सौरभ बचने में कामयाब रहा, लेकिन, बब्लू उर्फ रामकुमार की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद सभी फरार हो गए।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading