21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन का साथ है पुराना, जानिए उनके बारे में कुछ रोचक बातें

नई दिल्ली, 17 सितंबर। हिन्दीं फिल्मों में बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन एक ऐसे कलाकार हैं जिनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्ता बेहद पुराना है। मोदी सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं में उनका साथ रहा है, चाहे वह साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान हो या फिर साल 2020 में कोरोना महामारी में लोगों की कॉलर ट्यून बन कोरोना के प्रति जागरूक करने की योजना। प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो बिग बी गुजरात टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी थे। गुजरात टूरिज्म के दौरान उन्होंने जो वीडियो शूट कराया था। इसके लिए उन्होंने एक भी पैसे नहीं लिए थे। इस बारे में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अमिताभ ने इसके लिए मुफ्त में काम किया था। हालांकि, क्या आपको पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बार मुलाकात अमिताभ बच्चन से कैसे हुई थी। स्वर्गीय अमर सिंह ने एक बार बताया था कि साल 2016 में उन्होंने अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात कराई थी। तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अमिताभ तब अपनी फिल्म ‘पा’ का प्रमोशन कर रहे थे। अमिताभ से मिलने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने उन्हें गुजरात टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर दिया था। अमिताभ बच्चन ने सालों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक किस्सा शेयर कर सुनाया था कि साल 2016 में जब उनसे मुलाकात हुई थी तो उन्होंने कहा, चलो फिल्म देखने चलते हैं। वह मुझे अपनी गाड़ी से थियटर तक लेकर गए। हमने फिल्म देखी, साथ में खाना खाया। साल 2023 में अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी के एक पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए कहा कि, उनकी भी इच्छा कैलाश जाने की है। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा था, आने वाले दिनों में रण उत्सव शुरू हो रहा है और मैं आपसे कच्छ की यात्रा करने का आग्रह करता हूं। आपकी स्टैचू ऑफ यूनिटी की यात्रा भी नहीं हुई है। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कर रहे थे। इस समारोह में अमिताभ बच्चन भी बतौर अतिथि मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां अपने संबोधन के बाद कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों से बारी-बारी मिल रहे थे। उन्होंने, अमिताभ बच्चन से भी हाल-चाल लिया था।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading