21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली, घायल होने पर किया गिरफ्तार

नोएडा, 18 सितंबर। नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश को बीती देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी के सात मामले और गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को नोएडा के थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-42 के सामने कट पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू किया था। इसी दौरान सदरपुर चौकी के सामने सेक्टर 42 की तरफ एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर सेक्टर-42 के जंगल के रास्ते से भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उसका पीछा किया। इस दौरान रास्ता कच्चा होने के कारण उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद वह पैदल ही पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर (26) बताया है। आमिर के खिलाफ पहले से ही थाना सेक्टर-39 में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपी अपने साथी शौकत व मनोज के साथ मिलकर थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, 22,000 रुपये और एक बाइक बरामद की गई है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading