25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में बड़ा हादसा टला: सड़क पर गिरा विशाल पेड़, दो कारें क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

जबलपुर में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब इनकम टैक्स चौराहे पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इस घटना में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन समय रहते लोगों के वहां से हट जाने के कारण जान-माल का नुकसान टल गया। पेड़ के गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम और बिजली विभाग को सूचित किया। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची टीम ने पेड़ को सड़क से हटाने का काम शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी, जैसे बादल फट गया हो। पेड़ गिरते ही बिजली के खंभे और कारें उसकी चपेट में आ गईं, जिससे स्पार्किंग भी होने लगी और इलाके की बिजली चली गई। घटना के समय बारिश थम चुकी थी और लोग वहां से हट गए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने की वजह उसके नीचे किया गया सीमेंटीकरण भी बताया जा रहा है। फिलहाल नगर निगम की टीम पेड़ हटाकर रास्ते को साफ करने में जुटी है।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading