30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

इजरायल एआई को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित करेगा

यरूशलम, 18 सितंबर। इजरायल एआई को बढ़ावा देने के लिए 13.3 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। इसका इस्तेमाल एआई के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर किया जाएगा। इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि, यह धनराशि, जो राष्ट्रीय एआई कार्यक्रम का हिस्सा है, पब्लिक सेक्टर में एआई एकीकरण को बढ़ाने में निवेश किया जाएगा। सरकारी मंत्रालयों और स्थानीय अधिकारियों के सपोर्ट के लिए ज्ञान केंद्र का निर्माण किया जाएगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इजरायल इनोवेशन अथॉरिटी राष्ट्रीय एआई अनुसंधान संस्थान की स्थापना और रक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का समर्थन करेगी। अथॉरिटी के अनुसार, आवंटन का मुख्य उद्देश्य मानव पूंजी को मजबूत करना है। साथ ही एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करके अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को इजरायल की ओर आकर्षित करना है। एआई को गति देने के लिए महत्वपूर्ण संसाधन समर्पित किए जाएंगे, जिसमें उच्च तकनीक वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं। अथॉरिटी, एआई अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एडवांस्ड डिग्री छात्रवृत्ति प्रदान करके अकादमिक संकाय को बढ़ाने की योजना बना रही है। साथ ही क्षेत्र में विनियमन, नैतिकता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर भी ध्यान दे रहा है। पिछले करीब एक साल से हमास के खिलाफ युद्धरत इजरायल का एआई पर फोकस करने का एक उद्देश्य युद्ध में इसका इस्तेमाल करना भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि गाजा में हमास के शीर्ष नेताओं को खोजने और निशाना बनाने में माना जा रहा है कि इजरायल ने एआई का भी भरपूर इस्तेमाल किया है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading