34.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर खुला, बैंकिंग शेयरों में तेजी

 मुंबई, 19 सितंबर। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के ऐलान के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई पर खुला। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 693 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 83,640 और निफ्टी 203 अंक या 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,569 पर था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 83,684 और 25,587 का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। बैंकिंग शेयर बाजार की तेजी का नेतृत्व कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 551 अंक या 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,302 पर था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक में सभी शेयर हरे निशान में थे। एनटीपीसी, विप्रो, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और सनफार्मा टॉप गेनर्स थे। बाजार में रुझान भी सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,584 शेयर हरे निशान में और 581 शेयर लाल निशान में थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 391 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,144 और निफ्टी स्मॉलकैप 108 अंक या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,498 पर था। एशियाई बाजारों के ज्यादातर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता हरे निशान में हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की गई है। फेड के चेयरमैन की ओर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक कमेंट्री दी है। यह बाजार के लिए काफी अच्छा है। इससे भारत में भी ब्याज दरों में कटौती का रास्ता खुल रहा है। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

अन्य ख़बरें

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में छापेमारी, 67,000 से अधिक सिलेंडर जब्त

Newsdesk

वर्ल्ड आईपी डे पर पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, खेल से जुड़े आईपी रजिस्ट्रेशन पर 3 साल तक कोई शुल्क नहीं

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री ने मिजोरम में सीमा सुरक्षा और कल्याण के लिए समन्वय पर दिया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading