April 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की धमाकेदार एंट्री, बार लॉन्च इवेंट में दिया खूबसूरत लुक

नई दिल्ली, 23 सितंबर । बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक बार लॉन्च इवेंट में रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आर्यन अपने स्टाइलिश लुक से सभी को आकर्षित कर रहे थे। आर्यन खान ने नई दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में स्थित थैंक्स एंड बियॉन्ड क्लब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने लग्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड डी’यावोल पहनकर शानदार एंट्री की। डार्क हूडी, टी-शर्ट पर ब्रांड का नाम और व्हाइट और डिस्ट्रेस्ड जींस में वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। एंट्री के बाद, आर्यन ने मीडिया के लिए पोज देने के लिए थोड़ा रूके और फिर बार में चले गए। दिलचस्प बात यह है कि बार में उनके वोडका ब्रांड का भी जिक्र था, जो 2022 में लॉन्च हुआ था। आर्यन के डी’यावोल सिंगल एस्टेट वोडका को ‘स्मूथ, वेल बैलेंस्ड और थोड़ा मीठा’ बताया गया है, जिसका स्वाद और फिनिश बहुत अच्छा है। आर्यन खान के वोडका ने सिंगापुर वर्ल्ड स्पिरिट्स कंपटीशन 2024 में डबल गोल्ड और अंतरराष्ट्रीय वाइन और स्पिरिट्स अवार्ड्स 2024 तथा एशिया इंटरनेशनल स्पिरिट्स कंपटीशन 2024 में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा, आर्यन ने “मुफासा: द लायोन किंग” में अपनी आवाज दी है, जिसमें उनके पिता शाहरुख खान ने मुफासा की आवाज दी थी। आर्यन ने फिल्म के हिंदी संस्करण में सिम्बा की आवाज दी है, जबकि उनके छोटे भाई अबराम ने यंग मुफासा की आवाज दी है। यह फिल्म मुफासा के बचपन से लेकर उसके अद्भुत राजा बनने तक की कहानी बताती है। “मुफासा: द लायोन किंग” का निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है और यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। आर्यन खान के पिता शाहरुख खान ने साल 1991 में गौरी खान से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं – आर्यन (1997 में जन्म), सुहाना (2000 में जन्म) और अबराम (2013 में सरोगेसी के माध्यम से जन्म)।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में बोले पवन खेड़ा, मुझे हिरासत में लेकर अपमानित किया जाएगा ,

Newsdesk

डीपफेक और डिजिटल उत्पीड़न का असर, महिलाएं सार्वजनिक मंचों से बना रहीं दूरी: अध्ययन में खुलासा

Newsdesk

भारत में घरों की बिक्री 2026 की पहली तिमाही में 8 प्रतिशत बढ़ी, नए लॉन्च में 13 प्रतिशत का उछाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading