September 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, चार घायल

11 dead after bus rams into crowd

जकार्ता, 23 सितंबर। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटी ट्रैफिक पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना प्रांत के पाटी क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार करीब 2 बजे हुई। दुर्घटना में एक यात्री बस और दो सेमी-ट्रेलर ट्रक शामिल थे। पाटी ट्रैफिक पुलिस के प्रमुख असफौरी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दुर्घटना के समय बस में 28 लोग सवार थे। चार यात्री और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मृतक एक ट्रक ड्राइवर था। दुर्घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इस साल जुलाई में मध्य जावा के बोयोलाली रीजेंसी में सोलो-नगावी टोल रोड पर सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि मिनी बस में सवार 22 यात्रियों में से छह की मौत हो गई थी और 14 मामूली रूप से घायल हुए थे। जबकि दो यात्री बच गए थे। उन्हें संदेह था कि मिनी बस के ड्राइवर को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया था। बता दें कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में अधिक माल लादने, खराब सड़कों की स्थिति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं।

अन्य ख़बरें

सचिन पायलट को पंजाब प्रभारी बनाने पर भाजपा का तंज, बोली-कांग्रेस खेल रही म्यूजिकल चेयर का खेल

Newsdesk

7 सितंबर से बदल जाएंगे शेयर बाजार के कई नियम, प्री-ओपन सेशन से लेकर गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ ट्रेडिंग तक जानिए निवेशकों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Newsdesk

ब्रिक्स इंडिया 2026: दुनिया का स्वागत करने को तैयार नई दिल्ली, एनडीएमसी के चेयरमैन ने शेयर की झलक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading