November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा चुनाव : एमएल रंगा की जुबान फिसली, कांग्रेस को बताया दमनकारी

हरियाणा चुनाव: एमएल रंगा की जुबान फिसली, कांग्रेस को बताया दमनकारी

रेवाड़ी, 24 सितंबर। हरियाणा में बावल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एमएल रंगा की जुबान फिसल गई। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूरा प्रदेश व पूरा हल्का कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से परेशान है। इस दौरान पीछे खड़े व्यक्ति ने जब उन्हें टोका तो पार्टी याद आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. एमएल रंगा अभी तक तीन दल बदल चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि मुझे तो एक ही बात लग रही है कि पूरा प्रदेश, पूरा हल्का कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से, कांग्रेस की कुरीतियों से परेशान है, तभी पीछे खड़े व्यक्ति ने टोका तो उन्होंने कहा कि बीजेपी की दमनकारी नीतियों और कुरीतियों से पूरा प्रदेश परेशान है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में चुनाव प्रचार से दूर हैं, इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कुमारी शैलजा की नाराजगी की वजह से राहुल गांधी चुनाव प्रचार से दूर हैं। इस बीच कुमारी शैलजा ने कहा है कि कांग्रेस से उनकी कोई नाराजगी नहीं है और वे जल्‍द चुनाव प्रचार में उतरेंगी। लेकिन सवाल उठाए जा रहे थे राहुल गांधी चुनाव प्रचार से दूर क्यों हैं? कहीं इसके पीछे कुमारी शैलजा की खामोशी तो कारण नहीं थी? अब सच सामने आ गया है। वह 26 सितंबर को नरवाना से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। इसी दिन राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार करने हरियाणा के मैदान में होंगे। बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment