जबलपुर 26 जनवरी । मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में युवा ट्रैफिक फोर्स की टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अंतर्गत द प्राइड राइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर शहर के लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित कानून नियम एवं अन्य सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर एडिशनल एसपी अगम जैन ट्रैफिक डीएसपी मधुकर चौकीकर विशिष्ट अतिथि गो एग्रो की फाउंडर देवांशी शर्मा एवं आज तक न्यूज चैनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय सिन्हा और बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स एवं पुलिस बल मौजूद था इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आगम जैन ने बताया कि लोगों को अवेयर करने के लिए एक अच्छा माध्यम है और इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ युवा ट्रैफिक फोर्स अच्छा कार्य कर रही है इस मौके पर गो एग्रो की फाउंडर देवांशी शर्मा ने टीम को बधाई दी और साथ ही उन्होंने लोगों को ट्रैफिक रूल फॉलो करने की जानकारी देते हुए संतुलित भोजन करना एवं फ्रेश फूड किस प्रकार से फ्रेश मसाले डायरेक्ट खेतों से उनकी पूरी टीम लेकर उसे लोगों तक पहुंचाती है इस बारे में भी जानकारी दी और लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने के साथ ही फ्रेश फूड खाने की हिदायत दी देवांशी शर्मा जबलपुर शहर ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में गो एग्रो के माध्यम से सभी को फ्रेश मसाले उपलब्ध कराने में प्रथम महिला एवं एंटरप्रेन्योर भी है साथ ही महिलाओं के लिए एक उदाहरण है महिला उद्यमी किस प्रकार से बना जाए और एक सफल महिला उद्यमी बनकर कार्य किया जाए इस अवसर पर फेसबुक फैमिली के संजय सिन्हा ने सभी को साधुवाद दिया और साथ ही उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की बाइट अगम जैन एडिशनल एसपी संजय सिन्हा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आज तक एवं देवांशी शर्मा फाउंडर गो एग्रो इस कार्यक्रम में जबलपुर शहर के एनिमल्स की रक्षा करने वाली एनजीओ जोकि एनिमल्स के लिए लोगों को जागरूक कर रही है उनकी टीम ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया साथ ही लोगों ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने एवं मूक जानवर की रक्षा करने एवं शाकाहारी बनने का भी संदेश दिया भी हाथ में तख्ती लेकर युवाओं ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया उसके बाद सभी आमंत्रित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गौरतलब है कि सभी बाइकर्स और राइडर ने ट्रैफिक रूल का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर रैली के लिए प्रस्थान किया ।


