23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तमिलनाडु : टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में लगी आग, राहत और बचाव कार्य जारी

चेन्नई, 28 सितंबर। तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस फैक्ट्री में मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री होसुर के पास थिमजेपल्ली पंचायत के अंतर्गत कुथानपल्ली गांव में है। इसमें 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। आग बुझाने का काम जारी है। इस अग्निकांड के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ ही आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। दूर से ही धुएं का गुबार उठता हुआ दिखा। इससे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि भयानक आग की जद में आकर फैक्ट्री का भारी नुकसान हुआ है। आग के बाद ऊंची उठती लपटों को दिखाता एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दूर-दूर तक सिर्फ धुएं के काले बादल दिख रहे हैं। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद रायकोट्टई और ढेंकानिकोट्टई इलाके से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। रायकोट्टई पुलिस इस अग्निकांड की जांच कर रही है। पुलिस केमिकल यूनिट में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने के समय प्लांट में 1,500 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि आग लगने पर आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई। पुलिस ने भी इस अग्निकांड के संबंध में बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा, “राहत एवं बचाव के दौरान तीन कर्मचारियों में सांस संबंधी समस्याएं देखने को मिली। जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading