September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 11 घायल

Indonesia: Landslide in gold mine leaves 12 dead, 11 injured

जकार्ता, 28 सितंबर। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के सोलोक रीजेंसी में एक सोने की खदान में बड़ा हादसा हुआ है। भूस्खलन के कारण 12 खनिकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ बचावकर्मी ने शनिवार को बताया कि गुरुवार दोपहर भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के बाद संचार सुविधाओं की कमी और चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण बचाव अभियान में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख अब्दुल मलिक ने कहा कि शेष दो खनिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि उनकी स्थिति पता नहीं चल पाई है। मलिक ने कहा, “नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि 12 लोग मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। घायलों को उचित चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। बचाव दल ने शेष बचे दो खनिकों के स्थान की पहचान कर ली है और उन्हें खदान से बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं।” बता दें कि खोज और बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए 229 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में स्थानीय बचाव कार्यालय के 29 लोग और स्थानीय अधिकारियों और समुदाय के सदस्यों की संयुक्त टीम के 200 से ज्यादा लोग शामिल हैं। मलिक ने ऑपरेशन में आने वाली चुनौतियों का हवाला देते हुए कहा, “साइट पर कोई संचार सुविधा नहीं है और जमीन के रास्ते खदान तक पहुंचने में कई घंटे लगते हैं।” पहले की रिपोर्ट में बताया गया था कि संचार संबंधी कठिनाइयों के कारण 15 खनिक मारे गए और 25 लापता हैं। इंडोनेशिया में खदान दुर्घटनाएं आम बात हैं। यहां कई खदानें अक्सर बिना लाइसेंस के और कम सुरक्षा मानकों के साथ संचालित होती हैं।

अन्य ख़बरें

एसआरसीसी के 100वें स्थापना दिवस समारोह में बोले पीएम मोदी, “सिर्फ इसका नाम लेना ही अपने आप में एक पहचान”

Newsdesk

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चेन्नई में इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का किया शुभारंभ

Newsdesk

भगवंत मान सरकार पर हरसिमरत कौर का हमला, बोलीं-सीएम आवास भ्रष्टाचार का अड्डा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading