31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

पुणे, 2 अक्टूबर। महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर के बावधन बुद्रुक गांव के पास बुधवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिरने की सूचना हिंजेवाडी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम को बताया गया कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई है। जब यह हादसा हुआ, तब यह हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट से मुंबई की दिशा में जा रहा था। पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के हिंजेवडी पुलिस हद्द के बावधन इलाके में पहाड़ पर हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यह घटना घटी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading