21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

प्रतीक गांधी की हिस्टोरिकल सीरीज ‘गांधी’ की टीम में शामिल हुए ए. आर. रहमान

A. R. Rahman joins the team of Pratik Gandhi-starrer historical series ‘Gandhi’

मुंबई, 3 अक्टूबर। फिल्म निर्माता हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही अपकमिंग वेब सीरीज ‘गांधी’ की टीम में ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान शामिल हो गए हैं। शो के निर्माताओं ने गांधी जयंती के अवसर पर ए.आर. रहमान के सीरीज में शामिल होने की घोषणा की। दुनियाभर में नाम कमाने वाले रहमान भारतीय स्वतंत्रता की इस गाथा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, जिससे यह सीरीज नई कलात्मक ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगी। शो के बारे में बात करते हुए ए.आर.रहमान ने कहा, सीरीज ‘गांधी’ एक ऐसी कहानी है, जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। सत्य, जीवन और कई अन्य चीजों के साथ उनके प्रयोग उनके चरित्र के विकास को दर्शाते हैं। मैं इस कहानी के लिए संगीत तैयार करने के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सहयोग से हंसल मेहता के निर्देशन में मौका पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” इस सीरीज में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह रामचंद्र गुहा के लेखन पर आधारित है। इसके साथ ही यह इतिहास, भावना और म्‍यूजिक का दमदार मिश्रण होगा जो कभी पहले स्क्रीन पर नहीं देखा गया। हंसल मेहता ने कहा, “गांधी एक ऐसी कहानी है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस यात्रा में ए.आर. रहमान का हमारे साथ जुड़ना वाकई एक सपने के सच होने जैसा है। उनका संगीत कहानी में जान डाल देता है। इसमें हम गांधी के जीवन की भावनात्मक और आध्यात्मिक बारीकियों को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं।” अप्लॉज एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक समीर नायर ने कहा, “‘गांधी’ सिर्फ एक सीरीज नहीं है, यह मानवीय भावना की जीत पर दुनिया की कहानी है। ए.आर. रहमान का संगीत इस कहानी में एक ऐसा आयाम भर देगा जो पूरी दुनिया के दर्शकों को पसंद आएगा। रहमान के संगीत के साथ, मेरा मानना ​​है कि हम कुछ वाकई खास बना रहे हैं। यह एक ऐसी सीरीज है जो मनोरंजन करने के साथ प्रेरणा भी देती है।” इस सीरीज का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है।

अन्य ख़बरें

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर पीएम मोदी का तंज

Newsdesk

ईडी की मुंबई और गुजरात में बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 11 ठिकानों पर छापेमारी

Newsdesk

Leave a Comment