November 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

नसरल्लाह के दामाद की मौत, सीरिया में इजरायली हमले का बना निशाना

Israeli strikes kill 12 in Syria

दमिश्क, 3 अक्टूबर। दमिश्क के माज़ेह वेस्टर्न विला इलाके में हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर सहित दो लेबनानी नागरिक मारे गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, बुधवार को इजरायली हमले में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाया गया, जहां हिजबुल्लाह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के नेता अक्सर रहते थे। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो गैर-सीरियाई शामिल हैं। इस हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले में तीन नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि हमला इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से किया गया था। बता दें कि 27 सितंबर को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक शक्तिशाली हवाई हमले में नसरल्लाह को मार गिराया था। इजरायल की ओर से बुधवार को किया गया हमला इस हफ्ते इस क्षेत्र में दूसरा हवाई हमला है। मंगलवार की सुबह हुए इजरायली हमले में एक पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment