28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

टिकटॉक प्रतिबंध बढ़ने के बाद भारत में नौकरी में छंटनी करेगा

नई दिल्ली, 27 जनवरी | भारत में प्रतिबंध का सामना कर रहे शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक ने प्रतिबंध लगने के करीब सात महीने बाद बुधवार को कहा कि वह देश में 2,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा। टिकटॉक उन 59 चीनी एपों में से एक है, जिसे सरकार ने स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। यह एप सबसे लोकप्रिय एप में से एक था।

सरकार द्वारा पिछले साल जून में अस्थायी रूप से चीनी एप्स पर पहली बार प्रतिबंध लगाए जाने के कई महीने बाद यह निर्णय सामने आया है।

टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमने 29 जून, 2020 को जारी भारत सरकार द्वारा जारी आदेश का पालन करने के लिए तेजी से काम किया है। हम लगातार कोशिश करते हैं कि हमारे एप स्थानीय कानूनों और विनियमों का पालन करें और जो भी चिंताएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए पूरी कोशिश करें।”

प्रवक्ता ने कहा, “इसलिए यह निराशाजनक है कि आगामी सात महीनों में हमारे प्रयासों के बावजूद हमें यह स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है कि हमारे एप को कैसे और कब पुन: स्थापित किया जा सकता है।”

गौरतलब है कि भारत सरकार ने शुरू में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर टिकटॉक, वीचैट और यूसी ब्राउजर और शाओमी के एमआई कम्युनिटी सहित लगभग 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने यह फैसला गलवान घाटी में भारत-चीन सेनाओं के बीच हुए झड़प के बाद लिया था।

टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा, यह अफसोसजनक है कि भारत में आधे से अधिक सालों से हमारे 2000 कर्मचारियों का समर्थन करने के बाद, हमारे पास अपने कर्मचारियों के आकार को छोटा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

चाइनीज यूनिकॉर्न बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक ने कहा कि वह “टिकटॉक को पुन: लॉन्च करने और भारत में लाखों उपयोगकर्ताओं, कलाकारों, कहानीकारों, शिक्षकों का समर्थन करने का अवसर प्राप्त करने के लिए तत्पर है।”

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading