38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा : ओवररेटिंग को लेकर 26 ठेका संचालकों पर जुर्माना लगा

ग्रेटर नोएडा, 7 अक्टूबर। गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थी। जिसके बाद विभाग ने इनका टेस्ट परचेज करवाया था और टेस्ट परचेज करवाने पर जिन भी शराब के ठेकों पर ऐसी अनियमितता पाई गई हैं, उनके खिलाफ नोटिस देने की कार्रवाई हुई। साथ ही साथ उन पर 75-75 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। इनसे इस जुर्माने की वसूली भी हो चुकी है। आबकारी विभाग के मुताबिक अगर इनके खिलाफ दोबारा शिकायत मिलती है तो जुर्माना डबल हो जाएगा और उसके बाद लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले के आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया है कि विभाग को लगातार आम लोगों, आईजीआरएस पोर्टल और अन्य माध्यमों से तय कीमत से ज्यादा में शराब बेचने वाले ठेकों की जानकारी मिली थी।

जिसके बाद टीम ने सभी ठेकों पर जाकर टेस्ट परचेज किया था। इनमें से आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 शराब के ठेके संचालकों को ओवररेट का नोटिस दिया और सभी से 75-75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। सुबोध कुमार ने बताया है कि अगली बार ओवर रेटिंग करते पकड़े जाने पर दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी अगर तीसरी बार शिकायत मिलती है और ठेका संचालक पकड़े जाते हैं तो उनका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम जिले में अलग-अलग जगह पर लगातार चेकिंग कर रही है। इस दौरान जो भी दोषी पाए जा रहे हैं, उनको तुरंत नोटिस दिया जा रहा है और जुर्माना लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी के दिशानिर्देश में यह कार्रवाई की गई है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ-साथ शराब तस्करों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और अगर ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस के साथ बड़ी कार्रवाई की जाती है।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading