23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का असर चुनाव परिणामों दिख रहा : शिवराज सिंह चौहान

भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का असर चुनाव परिणामों दिख रहा : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 8 अक्टूबर । हरियाणा में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे आशा के अनुरूप बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन-चार दिन पहले हरियाणा से चुनाव प्रचार करके लौटा था, उसी समय कह दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत होगी। यह सिर्फ ऐसे ही नहीं बोला था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम हो रहा है, इसका असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा था, कांग्रेस हवा में उड़ रही थी, लेकिन लोगों के चेहरे बोल रहे थे। भाजपा ने अपने कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगा था। आज जो परिणाम आ रहे हैं, उसमें कांग्रेस कई सीटों पर तीसरे स्थान पर चली गई है। वहीं, भाजपा शानदार जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता ठोस काम को आशीर्वाद देती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो अद्भुत कार्य हुए, कांग्रेस ने उसको कभी नहीं किया। हरियाणा में पीएम मोदी के केंद्र की और सीएम सैनी के राज्य की जो कल्याणकारी योजनाएं थी, उससे साफ नजर आ रहा था कि भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी अपने तोड़ने के इरादे और मंसूबे में बिल्कुल सफल नहीं होगी। देश और हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पीछे खड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में ठोस काम हो रहा है, यह हवाबाजी, जुमले या सिर्फ घोषणाएं नहीं है। हर बैठक में किसानों के कल्याण के लिए काम हो रहा है, किसान और जनता इसको समझते हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल जी खेतो में अपनी टीम के साथ जाकर फोटो खिंचवाते हैं, पूछते हैं कि कहां खड़ा होना है? वह जलेबी खाते हैं, लेकिन जनता यह देख रही है कि कौन काम कर रहा है और कौन नाटक? जम्मू-कश्मीर में वोट काउंटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी जिस दिशा में सोच रही थी, उसी दिशा में परिणाम आ रहे हैं, खासकर जम्मू रीजन में।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading