31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

गुजरात : पुल‍िस ने 1100 सीसीटीवी खंगाल कर भायली गैंगरेप के आरोप‍ियों को क‍िया गिरफ्तार

वडोदरा, 08 अक्टूबर। गुजरात के वडोदरा के भायली गैंगरेप मामले में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वडोदरा शहर पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार और वडोदरा आईजी संदीप सिंह ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आरोपियों की तलाश के लिए 45 किमी के रूट को जांच के दायरे में लिया गया। इसके अलावा 11,00 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर पांच लिखा दिखा। इसके बाद नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी का पूरा खाका तैयार किया गया।” पुलिस ने कहा कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं। लिहाजा अगर इस तरह के मामले में कोई भी आरोपी संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुन्ना अब्बास बंजारा (27), मुमताज उर्फ आफताब बंजारा (36) और शाहरुख किस्मत अली बंजारा (26) के रूप में हुई है। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान सैफ अली बंजारा और अजमल बंजारा के रूप में हुई। बता दें कि वडोदरा में तीन अक्टूबर को नवरात्रि का पर्व शुरू होने के बाद 4 अक्टूबर की रात वडोदरा के भायली इलाके में 3 लोगों ने मिलकर 16 साल की नाबाल‍िग के साथ गैंगरेप किया था। पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप में गिरफ्तार सभी आरोपी दूसरे धर्म के हैं। ये सभी दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं और कुछ साल पहले ही वडोदरा आ कर बसे हैं।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading