27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

चमोली में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

चमोली में नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

चमोली, 9 अक्टूबर। उत्तराखंड के चमोली जनपद के श्री बद्रीनाथ क्षेत्र में स्थित नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को एसडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। मंगलवार देर रात थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गए हैं और उनकी सर्चिंग और रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। विषम परिस्थितियों और रात के अंधेरे में एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ट्रैकर्स की सर्चिंग के लिए गहन सर्च अभियान चलाया। टीम ने कड़ी मेहनत के बाद चारों विदेशी पर्यटकों को नीलकंठ ट्रैक पर ढूंढ लिया और उन्हें सुरक्षित तरीके से बद्रीनाथ लाया गया। पर्यटकों में स्पेन के रहने वाले जोसेफ (56), ब्राजील के रहने वाले पाउलो (39), रोड्रिगो (38) और डैनीलो शामिल हैं। आपको बताते चलें, इससे पहले भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने रविवार को चौखंबा-3 चोटी से दो विदेशी पर्वतारोहियों को रेस्क्यू किया था। 60 घंटे से अधिक लंबे ऑपरेशन के बाद अमेरिका और ब्रिटेन की दो महिला पर्वतारोहियों को उत्तराखंड के चमोली जिले में चौखंबा-3 शिखर से रेस्क्यू किया गया था। समुद्र तल से 18 हजार 500 फीट की चुनौतीपूर्ण ऊंचाई पर भारतीय वायुसेना के चीता पायलट ने पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की थी। चमोली आपदा प्रबंधन विभाग को गुरुवार को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) से एक अलर्ट मिला। जिसमें बताया गया था कि दो पर्वतारोही चौखंबा शिखर पर 6 हजार 15 मीटर की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment