23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर सुबह एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे डंपर के पीछे चल रही कार उसमें जा टकराई, इसके बाद दोनों वाहनों के पीछे चल रहे ट्राला ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच कार के एक्सीडेंट में परखच्चे उड़े गए। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल को भेज दिया। मृतकों में चार लोग पीएस‌आइटी के छात्र हैं, जिसमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। मृतकों में प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी व चालक विजय साहू शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मृतकों में चालक सनिगवां निवासी विजय साहू भी शामिल है। डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है या नहीं, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और बसपा मुखिया मायावती समेत कई नेताओं ने दुख जताया था। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया था और सहायता राशि की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading