23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तमिलनाडु: भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद डीएमके ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया, ‘लोगों की मदद करें’

चेन्नई, 14 अक्टूबर। तमिलनाडु में मौसम विभाग ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले कुछ दिनों में राज्य में पूर्वोत्तर मानसून आने की उम्मीद है। जिसके चलते भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसके बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने कार्यकर्ताओं से मानसून के दौरान लोगों की मदद करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के दौरान तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें एक दिन में 20 सेमी तक बारिश होने की संभावना है। डीएमके महासचिव और तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री एस दुरईमुरुगन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में भारी बारिश के बाद लोगों के साथ रहने का आग्रह किया है। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश को लेकर की गई भविष्यवाणी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने लोगों को चावल, दाल, सब्जियां, अनाज, मोमबत्तियां, माचिस, टॉर्च, साबुन, अन्य जरूरी सामान और बच्चों के लिए बिस्कुट जैसी जरूरी चीजें स्टॉक करने की सलाह दी है। इसके अलावा, लोगों को जरूरी कपड़े, बैटरी, टॉर्च, पावर बैंक और प्राथमिक चिकित्सा किट स्टॉक करने की सलाह दी है। लोगों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे अपने लैपटॉप और मोबाइल को पूरी तरह चार्ज रखें। डीएमके नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भारी बारिश और बाढ़ की पिछली घटनाओं पर ध्यान देने तथा आने वाले पूर्वोत्तर मानसून से पहले एहतियाती उपाय लागू करने का भी निर्देश दिया है। तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पहले ही 16 अक्टूबर को चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। चेन्नई के निवासियों ने पहले ही चिंता जताई है कि कई आवासीय इलाकों में बारिश के पानी की निकासी नालियों को ठीक से आपस में नहीं जोड़ा गया है, जिसके कारण इन इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading